कुशीनगर, जुलाई 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर। बरवा रतनपुर के टोला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की बदहाली और दोनों ओर उगी घनी झाड़ियों के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। क्षतिग्रस्त सड़क पर आवागमन करना खतरे से खाली नहीं है। वहीं झाड़ियों के कारण दुर्घटना और विषैले जीव-जंतुओं का भी भय बना रहता है।खड्डा ब्लॉक के बरवा रतनपुर गांव के बगरी टोला को जोड़ने वाली नहर की पटरी तथा भरपटिया टोला से होकर बगरी जाने वाला खड़ंजा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। दोनों मार्गों के किनारे झाड़ियों का घना जंगल उग आया है। बगरी टोला में करीब 50 परिवार और 500 से अधिक की आबादी निवास करती है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे इन्हीं रास्तों से जान जोखिम में डालकर स्कूल आते-जाते हैं। राहगीरों को भी हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। कई...