Kushinagar News: झरही नदी को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग, एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट
कुशीनगर, अगस्त 22 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुहीराज क्षेत्र की झरही नदी को अतिक्रमण से मुक्त कर उसके अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर झरही नदी बचाओ संघर्ष समिति मुखर हो गयी है। समिति ने नदी की सफाई कराने, अवैध अतिक्रमण हटाने और राजस्व अभिलेखों के आधार पर नदी की वास्तविक सीमा को सुरक्षित करने की मांग की है।समिति के सदस्यों ने बताया कि कभी तमकुहीराज क्षेत्र से होकर बहने वाली झरही नदी कई गांवों से गुजरते हुए आगे कोलकाता तक जाती थी। अंग्रेजी शासनकाल में नदी का उपयोग नील की ढुलाई के लिए भी किया जाता था। वर्तमान में अतिक्रमण और पक्के निर्माण के चलते नदी की चौड़ाई और जलप्रवाह लगातार प्रभावित हो रहा है। समिति ने प्रशासन से नदी के पुराने स्वरूप को बहाल कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कुणाल गौरव न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.