Kushinagar News: जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता को चयन 17 व 19 अक्टूबर को
कुशीनगर, अक्टूबर 16 -- Kushinagar News: कुशीनगर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिये जिला व मंडल स्तर पर टीम का चयन किया जाएगा। उप क्रीड़ा अधिकारी प्रवेश रावत ने बताया कि जिला स्तरीय चयन 17 को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम तथा चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय चयन 19 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में होगा। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 अक्टूबर तक मुरादाबाद में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.