कुशीनगर, अगस्त 27 -- Kushinagar News: जटहा बाजार। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के किन्नरपट्टी गांव के भरटोली में मंगलवार की देर रात घर में सो रही 35 वर्षीय महिला की जहरीले सर्प के डंसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन महिला को निजी साधन से मेडिकल कॉलेज रवींद्रनगर धूस ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने झाड़-फूंक भी कराई, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। किन्नरपट्टी के भरटोली निवासी 35 वर्षीय चानगुदी देवी रोज की तरह भोजन करने के बाद घर में सो रही थीं। इसी दौरान बिस्तर पर ही किसी जहरीले सर्प ने उन्हें डंस लिया। रात करीब 12 बजे उनकी सास मराछी गांव में आयोजित शिव चर्चा से वापस घर लौटीं। उन्होंने बहू को बिस्तर पर छटपटाते देखा तो घबरा गईं और शोर मचाकर रोने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पर...