कुशीनगर, अगस्त 22 -- Kushinagar News: कुशीनगर। इलाके के अधिकांश हिस्सों में जलस्तर कम होते ही घड़ियालों की हलचल बढ़ गई है। निचले इलाकों, नहर और नदी में पानी कम होने के साथ ही घड़ियालों के दिखाई देने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।क्षेत्र में बह रही छोटी गंडक नदी के बरवा रतनपुर, मंडार विंदवलिया बैकुंठी पुल, देवतहा बाली घाट तथा छोटी गंडक नहर में पानी कम होने के बाद घड़ियालों के दिखाई देने की सूचना मिल रही है। शुक्रवार को नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के ढोलहा स्थित रेगुलेटर के दूसरी तरफ एक घड़ियाल दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों के शोर-शराबे के बीच घड़ियाल दक्षिण दिशा में नहर के रास्ते चला गया। खड्डा रेंज के रेंजर अमित कुमार तिवारी ने बताया कि नदी और नहरों में घड़ियालों की हलचल दिखाई देना स्वाभाविक ...