कुशीनगर, सितम्बर 1 -- Kushinagar News: कुशीनगर। बरवा रतनपुर क्षेत्र के कई गांवों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश का पानी नहीं निकलने से नालियों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।खड्डा ब्लॉक के बरवा रतनपुर, कोहरगड्डी, नौगावां व महेशरा तथा नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के ढोलहा, देवतहा बाली और मड़ार विंदवलिया गांव में जलभराव से लोग परेशान हैं। कई स्थानों पर सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समय से जल निकासी नहीं होने के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: बारिश के पानी से नगर परिषद के कई वार्ड जलमग्न, सड़कों से लेकर घरों त...