कुशीनगर, सितम्बर 28 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। पिछले 48 घंटे लगातार हुई बारिश के दौरान पडरौना शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका प्रशासन सक्रिय रहा। शहर में जहां कहीं से भी जलभराव की सूचना मिली, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल सीवरेज टैंक और पंपिंग सेट लगवाकर पानी निकलवाने के निर्देश दिए। पालिका कर्मियों ने भी बारिश के बीच मोर्चा संभालते हुए विभिन्न स्थानों पर जलनिकासी का काम कराया।रामकोला रोड स्थित श्रीशनिदेव मंदिर के पीछे लो-लैंड के तुलसी कॉलोनी क्षेत्र में जलभराव की सूचना मिलने पर नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास की स्थिति देखी और पालिका कर्मियों को तत्काल सीवरेज टैंक लगाकर पानी निकलवाने का निर्देश...