कुशीनगर, सितम्बर 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। एनएच-28बी पडरौना-कसया मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप जलजमाव के कारण हाईवे की सड़क टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गड्ढों में पानी भर जाने के कारण चार पहिया वाहनों के साथ बाइक सवारों को भी सड़क पार करने में मुश्किल हो रही है। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। पानी से भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से वाहन चालक जोखिम उठाकर निकलने को मजबूर हैं। इस मार्ग से अपरिचित राहगीरों के लिए समस्या और गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: गड्ढों में तब्दील छह किमी सड़क, जलजमाव से राहगीर परेशान अचानक गड्ढे सामने आने पर कई वाहन चालक ब्रेक लगा देते ...