कुशीनगर, अगस्त 11 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कुछ गांवों में जर्जर बिजली के तारों के गिरने से ग्रामीणों में बड़ी अनहोनी का खतरा मंडरा रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होना यह विभाग की लापरवाही दर्शा रहा है।क्षेत्र के कोहरगड्डी, सौरहा बुजुर्ग व टोला नंदन छपरा, बरवा रतनपुर, मडार बिंदवलिया, रायपुर ख़ास आदि गांवों में यह समस्या गंभीर बनते जा रहा है। कोहरगड्डी व नंदन छपरा में बीते एक सप्ताह के अन्दर कई बार तार गिरने से अप्रिय घटना होते होते बच गई। कोहरगड्डी और सौरहा बुजुर्ग के नंदन छपरा में भी मंदिर के पास कुछ पहले तार गिरते ही आग के गोले निकले लगे। संयोग ठीक रहा कि किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। तार गिरने के 10 घंटों तक आपूर्ति ठप रही। शिकायत के बाद मरम्मत होने पर आपूर्ति बहाल हु...