कुशीनगर, सितम्बर 17 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। एसपी आफिस में आयोजित जनसुनवाई में मिली शिकायत के बाद एसपी केशव कुमार ने नेबुआ नौरंगिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक संदीप यादव को निलंबित कर दिया है। एसपी ने मामले की जांच सीओ कसया को सौंपते हुए निलंबित उपनिरीक्षक को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया है।एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान एक महिला और बुजुर्ग ने उपनिरीक्षक के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत विवेचना से संबंधित रही। मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विवेचना के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए, लेकिन उधार लिए गए रुपये से संबंधित मामले में परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की हुई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने उपनिरीक्षक न...