Kushinagar News: जनसहयोग से सोहसा मोक्ष धाम को संवारेंगे क्षेत्रवासी
कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- Kushinagar News: सोहसा मठिया, हिन्दुस्तान संवाद। छोटी गंडक नदी तट स्थित सोहसा मोक्ष धाम के विकास के लिए रविवार को परिसर में क्षेत्रीय नागरिकों की बैठक हुई। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र के आह्वान पर हुई बैठक में जनसहयोग और श्रमदान से मोक्ष धाम को चरणबद्ध तरीके से संवारने का निर्णय लिया गया। जनप्रतिनिधियों से 30 सितंबर तक विकास कार्य शुरू होने की प्रतीक्षा के बाद क्षेत्रवासियों ने स्वयं पहल करने का फैसला किया है।बैठक में विकास कार्यों के मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठ नागरिकों का मार्गदर्शक मंडल गठित किया गया। इसमें उमेश राव, अनिल त्रिपाठी, राम नरेश मिश्र और नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी को शामिल किया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की बैठक में स्वच्छता पखवाड़ा चलाने का लिया निर्णय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.