Kushinagar News: जनगणना-2027 के लिये लगे 78 सौ कर्मी, 30 नवंबर तक चलेगा स्वगणना अभियान
कुशीनगर, नवम्बर 20 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जनगणना-2027 की तैयारियों ने जिले में तेजी से चर रहा है। जनगणना के पहले चरण को लेकर जिले में 7840 एन्यूमरेशन ब्लॉक बनाए गए हैं। इस महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए कुल 7843 कर्मियों की तैनाती की गई है।
कर्मियों की तैनाती और स्वगणना अभियान इनमें 6822 प्रगणक और 1021 सुपरवाइजर शामिल हैं। जनगणना से पहले 30 नवंबर तक विशेष स्वगणना अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार और आवास से जुड़ी जानकारी खुद दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से निर्धारित सवाल पूछेंगे और उनकी जानकारी दर्ज करेंगे।
जिले की आबादी और एन्यूमरेशन ब्लॉक जिले की अनुमानित आबादी 47 लाख 56 हजार 648 है। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.