कुशीनगर, अक्टूबर 28 -- Kushinagar News: पिपरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पडरौना तहसील क्षेत्र में ढोरही फार्म से सटे जड़हा गांव में मंगलवार की शाम पेड़ पर बैठा तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घंटों मशक्कत के बावजूद देर रात तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका। मौके पर वन विभाग की टीम के साथ पुलिस फोर्स भी तैनात रही।ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच दिन पहले भी गांव में तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद से ही वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में कांबिंग कर रही थी। मंगलवार की शाम तलाशी के दौरान टीम को तेंदुआ पेड़ पर बैठा दिखाई दिया। इसके बाद उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए प्रयास शुरू की। तेंदुए की मौजूदगी से गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ ...