कुशीनगर, नवम्बर 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के सेन्दुरिया विशुनपुर गांव सहित आसपास के कई गांवों में छुट्टा पशुओं का आतंक बना हुआ है। इनके हमले के डर से किसान खेतों में काम करने जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई घटनाओं के बावजूद प्रशासन की ओर से छुट्टा पशुओं को पकड़वाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे लोगों में दहशत और आक्रोश है। गांव के रामदुलारे सिंह, जोगिंदर प्रजापति, लहर सिंह, चंद्रपति गौड़, विनोद, रामप्रताप, राजेश, गोरखनाथ, सिराज, राकेश, रामनिवास, वकील, मारकण्डे और सुदर्शन सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि बीते सप्ताह खेत में कटी फसल समेट रहे किसान रामाश्रय गौड़ पर छुट्टा पशु ने हमला कर दिया था। हमले में किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहल...