कुशीनगर, नवम्बर 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गंभीर छापर स्थित पंचायत भवन के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ चोरी के मामले तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की है। पुलिस के इस कार्यशैली पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। रविवार की रात छठ महापर्व की पूजन-अर्चन में सभी लोग व्यस्त थे l अज्ञात चोरों ने ग्राम सभा घूरछपरा के गंभीर छपरा स्थित पंचायत भवन के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर बैट्री, इर्न्वटर, स्टेपलाइजर आराम से चोरी कर ले गए l किसी को कोई भनक तक नहीं लगी l सोमवार की सुबह महिला पंचायत सहायक के पंचायत भवन के परिसर में पहुंचे, तो देखा कि कंप्यूटर कक्ष का ताला टुटा हुआ है lकक्ष से दो बैट्री, इर्न्वटर व पांच केवी का स्टेपलाइजेर चोरी हो गया थाl तीन बाद भी नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। इस संबंध...