Kushinagar News: चेक बाउंस के मुकदमों में समझौते से मिलेगी राहत, 21 को विशेष लोक अदालत
कुशीनगर, नवम्बर 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर। चेक बाउंस के मामलों में मुकदमेबाजी का सामना कर रहे लोगों को राहत देने के लिए 21 नवंबर को जनपद न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें परक्राम्य लिखित अधिनियम (एनआई एक्ट) से जुड़े लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। इससे वादकारियों को लंबी अदालती प्रक्रिया व खर्च से बचने का अवसर मिलेगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य एनआई एक्ट के लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराकर वादकारियों को त्वरित, सुलभ व किफायती न्याय उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.