कुशीनगर, अक्टूबर 28 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। चीनी की जमाखोरी रोकने और निर्धारित स्टॉक सीमा का पालन कराने के लिए जिले में जिले में तहसीलवार समितियां गठित की गई हैं। डीएम संजय चौहान ने अधिकारियों को चीनी के स्टॉक होल्डर्स, डीलर्स और चीनी मिलों का नियमित निरीक्षण करने के साथ ही प्रतिदिन कार्रवाई की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।डीएम संजय चौहान ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चीनी के भंडारण व स्टॉक की सीमा निर्धारित किए जाने के निर्देश पर समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा 28 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना को संशोधित करते हुए 6 अक्टूबर को नई अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार चीनी का कोई भी डीलर किसी स्टॉक की प्राप्ति की तारीख से 15 दिनों से अधिक अवधि तक उसका भंडारण नहीं कर सकेगा। साथ ही किसी ...