Kushinagar News: चित्रकला में अर्पिता प्रथम, पल्लवी द्वितीय और खुशी तृतीय
कुशीनगर, सितम्बर 22 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता।विकास खंड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर सामाजिक, पर्यावरणीय और राष्ट्रीय विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान, चंद्रयान-3, सशक्त भारत-विकसित भारत, सब पढ़ें-सब बढ़ें, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, जल संचयन एवं जल पुनर्भरण जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और देश के विकास में अपनी भागीदारी का संदेश दिया। प्रतियोगिता में अर्पिता सिंह ने प्रथम, पल्लवी सिंह ने द्वितीय और खुशी गोंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.