कुशीनगर, अक्टूबर 1 -- Kushinagar News: कुशीनगर। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किलोमीटर 73 पर सेखुई मिश्र के समीप चार माह पूर्व बनाया गया करीब 75 मीटर आरसीसी पैनल मंगलवार शाम ध्वस्त हो गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किमी 72-73 पर करीब एक किलोमीटर दोनों तरफ करोड़ों रुपये की लागत से आरसीसी पैनल का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों के अनुसार पानी आने के करीब तीन महीने बाद ही दाहिने तरफ के पैनल में कई जगह दरारें पड़ गईं। आरोप है कि विभाग ने दरारों पर सीमेंट-बालू का लेप लगाकर उन्हें ढक दिया। बुधवार की सुबह ध्वस्त पैनल के स्थान पर विभाग ने करीब दो दर्जन मजदूर लगाकर मिट्टी को बोरियों में भरवाकर रखवाना शुरू किया।ग्रामीणों का कहना है कि नहर में पानी का दबाव...