कुशीनगर, सितम्बर 29 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। बीते शुक्रवार की रात बारिश और तेज हवा के बीच सोहसा मठिया विद्युत उपकेंद्र के दुबौली फीडर की 11 हजार वोल्ट लाइन पर बरगद के पेड़ की मोटी डाल टूटकर गिर गई। इससे बिजली का पोल, तार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया। इसके चार दिन बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से दुबौली समेत करीब दस गांव अंधेरे में हैं, जिससे लोगों के घरों में पानी का संकट भी खड़ा हो गया है।दुबौली, गजहड़िया, कौआटार, बनटोलवा, गड़ेरीपट्टी, महम्दा, घोसीपुर, बरवा पट्टी समेत आसपास के गांवों के उपभोक्ता चार दिन से बिजली का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: 40 गांवों की 84 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से हड़कम्प बिजली के अभाव में इनवर्टर और मोबाइल समेत अन्य विद्युत उपकरण भी जवाब दे चुके हैं। वहीं ...