कुशीनगर, जुलाई 31 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मेडिकल कॉलेज पर मरीजों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। महज चार दिनों में ओपीडी में 6983 मरीजों ने पंजीकरण कर उपचार कराया। मरीजों की यह संख्या बता रही है कि मेडिकल कॉलेज बनने के बाद इलाज के लिए लोगों का भरोसा लगातार बढ़ा है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: डायलिसिस की क्षमता होगी दोगुनी, 20 नई मशीनें पहुंचीं, पैनल बोर्ड का इंतजार मरीजों की संख्या में वृद्धि पहले जिला अस्पताल के समय जहां सामान्य दिनों में 1200 के आसपास और कभी-कभार 1500 तक ओपीडी पहुंचती थी तो वहीं अब प्रतिदिन 1700 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ हड्डी रोग और मेडिसीन विभाग में देखने को मिल रही है। गुरुवार को इन दोनों विभागों के साथ सप्ताह में एक दिन बैठने वाले न्यूरो विशेषज्ञ की ...