कुशीनगर, अक्टूबर 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी किसुनी के घर हुई चोरी के मामले में चार दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पीड़ित का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर देने के बाद से वह लगातार थाने का चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। किसुनी का गांव के बाहर टिनशेड का मकान है। वह रोजी-रोटी के सिलसिले में गोरखपुर में मजदूरी करता है। उसके अनुसार 23-24 अक्तूबर की रात अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर जेवर और कपड़े रखे बक्से को चुरा लिया। अगले दिन सुबह उसकी पत्नी ने मोबाइल फोन से उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद घर पहुंचकर किसुनी ने कोतवाली में चोरी की लिखित शिकायत दी। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने के बाद से वह कार्रवाई की उम्मीद में थाने का चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब ...