कुशीनगर, जुलाई 16 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम चन्द्रौटा में 18 से 24 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन श्रीरामलला सदन देवस्थान अयोध्याधाम के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य महाराज करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से सायं सात बजे तक होगी। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ 18 जुलाई को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कथा आयोजन का संयोजन एमिटी विश्वविद्यालय दुबई (यूएई) के प्रोफेसर डॉ वेद प्रकाश मिश्रा कर रहे हैं। मुख्य यजमान पूर्व शिक्षक सुधाकर मिश्रा हैं। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...