कुशीनगर, जुलाई 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। पटहेरवा क्षेत्र में फोरलेन किनारे स्थित चकदहवा ड्रेन से पानी की निकासी बाधित होने के कारण सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। खेतों में एक सप्ताह से दो से तीन फीट तक पानी भरा होने से धान की फसल पूरी तरह डूब गई है, जबकि गन्ने की फसल पर भी भारी नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। इससे रजवटिया, बभनौली, अमरवा, सपही समेत आसपास के गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि मुख्य ड्रेन में कई स्थानों पर सिल्ट, जलकुंभी और कचरा जमा होने से पानी का बहाव पूरी तरह बाधित हो गया है। लगातार हो रही बारिश के बाद खेतों का पानी ड्रेन में नहीं जा पा रहा है, जिससे पानी वापस खेतों में भर गया है। जलभराव के कारण धान की फसल सड़ने लगी है और यदि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो गन्ने की फ...