कुशीनगर, जुलाई 23 -- Kushinagar News: कुशीनगर। रामकोला थानाक्षेत्र के गांव कठिनहिया बड़का टोला में बीती रात घर मे सो रहे एक अधेड़ पर किसी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को पडरौना से मेडिकल कालेज और वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है।रामकोला थाना क्षेत्र के कठनहिया निवासी रामसनेही पुत्र बंश बहादुर (55 वर्ष) पर बुधवार की देर रात करीब 11 अज्ञात हमलावरों ने घर में सोते समय धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घायल की चीख सुनकर परिजन पहुचे तब तक हमलावर फरार हो चुका था। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी रामकोला ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि छाती में लगे घाव में चाकू का कु...