Kushinagar News: ग्राहक सेवा केन्द्र संचालकों के साथ बैठक कर एसओ ने दिये निर्देश
कुशीनगर, जुलाई 5 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र में संचालित सहज जनसेवा केंद्रों की मनमानी पर अब लगाम कसने की तैयारी है। थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने क्षेत्र के सभी ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि सहज जनसेवा केंद्रों पर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण गलत तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस विभाग से संबंधित मामला है, उसी विभाग के तहत उसे दर्ज किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यूपीआई लेनदेन को लेकर भी संचालकों को सतर्क रहने की हिदायत दी। डिजिटल भुगतान में किसी भी तरह की लापरवाही या धोखाधड़ी से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए।थाना प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी केंद्र पर अनियमितता पाई गई या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.