कुशीनगर, सितम्बर 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर। आईजीआरएस के माध्यम से दर्ज शिकायत की जांच गलत विभाग के पास पहुंचने का मामला सामने आया है। ग्राम रहसू निवासी दिनेश मिश्रा ने ग्राम पंचायत में हाईमास्ट लाइट लगाए जाने में कथित अनियमितता की जांच की मांग की थी। शिकायत में आरोप है कि ग्राम पंचायत में प्रस्तावित स्थान पर हाईमास्ट लाइट न लगाकर अन्य स्थानों पर लगाई गई। यह मामला ग्राम पंचायत व विकास विभाग से संबंधित होने के बावजूद उक्त आईजीआरएस शिकायत का संदर्भ जांच के लिए थाना रविंद्रनगर धूस पुलिस के पास पहुंच गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक उपनिरीक्षक द्वारा उनसे कई बार संपर्क कर लिखित रूप से यह कहने के लिए दबाव बनाया गया कि उक्त प्रकरण उनके विभाग से संबंधित नहीं है। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही, पांच को नोटिस शिकायतकर्ता का कहना है ...