Kushinagar News: ग्रामीण बैंक में नगदी संकट, अपने ही पैसे के लिए भटक रहे खाताधारक
कुशीनगर, अक्टूबर 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। त्योहारों के बीच शादी-विवाह का लग्न सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन फाजिलनगर क्षेत्र के जौरा मनरखन स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में नगदी की कमी से खाताधारकों की परेशानी बढ़ गई है। अपने ही खाते में जमा रुपये निकालने के लिए ग्राहक कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद नगदी नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी है।बैंक में नगदी की कमी का खामियाजा आम खाताधारकों को भुगतना पड़ रहा है। त्योहारों की खरीदारी, घरेलू जरूरतों और शादी-विवाह की तैयारियों के लिए रुपये निकालने पहुंच रहे ग्राहकों को नगदी उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर वापस लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों के सामने जरूरी खर्चों को पूरा करने की समस्या खड़ी हो गई है। खाताधारक प्रेमलता देवी ने बताया कि उनके खाते में रुपये जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.