Kushinagar News: गोरखरपुर तक बस सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी
कुशीनगर, जुलाई 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सोहसा मठिया बाजार से पिपरा, पगरा, हाटा होते हुए गोरखपुर तक सरकारी बस सोमवार से चलना एक बार फिर शुरू हो गयी है, जिससे आसपास के ग्रामीणों, व्यापारियों में खुशी का माहौल है। बीच में बस का संचालन बंद होने से क्षेत्रीय लोगों को यात्रा करने में दिक्कत होती थी।सरकारी बस के चलने से समय की बचत के साथ जेब पर भी कम खर्च पड़ेगा। ग्रामीण और व्यापारी मंटू राव, सच्चिदानंद मद्धेशिया, अखिलेश ओझा, जितेंद्र राव, शशिकांत ओझा आदि का कहना है कि सरकारी बस के चलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को हाटा और गोरखपुर आना-जाना आसान हो जाएगा। उनका कहना है कि बस नियमित चले और फिर इसी रूट से वापस भी आए तो काफी सहूलियत मिलेगी। इस संबंध में एआरएम का कहना है कि सोमवार से बस चलना शुरू हुआ है, जो कहीं रास्ता संकरा व जल जमाव होने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.