कुशीनगर, अगस्त 31 -- Kushinagar News: कुशीनगर। बोदरवार रेलवे ढाला 13 सी पर तैनात गेटमैन सुधीर मिश्रा पर गुरुवार की रात में हुए प्राण घातक हमले का खुलासा करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रविवार को कप्तानगंज थाने की पुलिस ने जांच तेज कर दी है।रविवार को कप्तानगंज थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार राय अपने हमराहियों और कप्तानगंज आरपीएफ इंस्पेक्टर परमेश्वर कुमार के साथ घटना वाली जगह पर पहुंच कर तहकीकात की। मामला पहले रेलवे ढाले के पास बने गेटमैन केबिन का था। उसको आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को इन्वेस्टिगेशन करना था, लेकिन बिना लोकल पुलिस का सहयोग लिए खुलासा आसान नहीं है। इसलिए आरपीएफ ने कप्तानगंज थाना प्रभारी को तहरीर सौंप कर मामले के तह तक पहुंचने में सहयोग मांगा। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस...