Kushinagar News: गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन
कुशीनगर, जुलाई 4 -- Kushinagar News: कुशीनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिये पात्र व्यक्तियों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने निर्देशित किया है कि जनपदवासियों व संबंधित संस्थाओं से योग्य व्यक्तियों के नाम निर्धारित प्रारूप में 30 सितम्बर तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार ऐसे भारतीय मूल के नागरिकों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान दिया हो। पुरस्कार के लिए ऐसे व्यक्ति पात्र होंगे, जो विचाराधीन वर्ष में सामान्यतः उत्तर प्रदेश में निवासरत रहे हों तथा पूर्व में इस पुरस्कार से सम्मानित न हुए हों। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय शिक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.