कुशीनगर, जुलाई 5 -- Kushinagar News: कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं शासन के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा जनपद के गन्ना कृषकों एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक संरक्षण एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद की सभी 14 सहकारी गन्ना विकास समितियों में विशेष सामाजिक सुरक्षा जागरूकता एवं नामांकन अभियान आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने दी। यह भी पढ़ें- धान एवं मक्का फसल का समय से बीमा कराएं किसानअभियान का उद्देश्य उन्होंने बताया कि जनपद की गन्ना समितियों में गन्ना समिति कसया, दुदही, बोदरवार एवं कप्तानगंज में 6 जुलाई से 9 जुलाई तक तथा पडरौना, रामकोला (के.), रामकोला (पी.), लक्ष्मीगंज, खड्डा, छितौनी, सेवरही...