Kushinagar News: गणित ओलंपियाड में लकी गुप्ता ने मारी बाजी, तनवीर दूसरे स्थान पर
कुशीनगर, नवम्बर 6 -- Kushinagar News: कुशीनगर। बीएसए अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में गुरुवार को बीआरसी पडरौना पर ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा आयोजित हुई। इसमें ब्लॉक के कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों से विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय सेमरा हरदो के लकी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय बहोरापुर के तनवीर दूसरे और कंपोजिट विद्यालय सेमरा हरदो के लकी तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 बच्चों का चयन जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड के लिए किया जाएगा। बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने परीक्षा का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि गणित ओलंपियाड बच्चों में तार्किक क्षमता, गणना कौशल और विषय के प्रति रुचि विकसित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.