कुशीनगर, अक्टूबर 10 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सेवरही ब्लॉक क्षेत्र के सलेमगढ़ उत्तरी चौराहे से तरया स्टेशन रोड की ओर जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सलेमगढ़ उत्तरी चौराहे से सेंट जोसेफ स्कूल तक सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इन गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली का मुद्दा पहले भी प्रमुखता से उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक इसकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। लोगों को उम्मीद थी कि संबंधित विभाग समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क का मरम्मतीकरण कराएगा, जिससे आवागमन सुगम हो सकेगा। इसके बावजूद लंबे समय से सड़क ...