Kushinagar News: गड्ढों में तब्दील सोमली-माधोपुर मार्ग, खतरे में स्कूली बच्चों का सफर
कुशीनगर, सितम्बर 15 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। सोमली चौराहे से पेमली-जमली होते हुए माधोपुर बड़ी नहर तक जाने वाला नहर पटरी का संपर्क पिच मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। कई स्थानों पर दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी और कीचड़ भर जाने से इस मार्ग पर आवागमन करना राहगीरों के लिए मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाली के बावजूद जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी इसकी सुध नहीं ले रहे हैं।यह मार्ग सोमली चौराहे को पेमली और जमली होते हुए माधोपुर बड़ी नहर की पटरी से परतावल-महराजगंज मुख्य मार्ग से जोड़ता है। भलुही, बड़हरा, मुंडेरा, अमडिहा, सुकरौली, सोमली-जमुनीबरवां, पेमली और जमली समेत दर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.