कुशीनगर, जुलाई 29 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। तमकुहीराज तहसील अंतर्गत ग्राम गडहिया चिंतामन में खलिहान की सरकारी भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण के विरुद्ध राजस्व विभाग ने बड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। विभाग ने खलिहान की भूमि पर कब्जा किए 11 लोगों को बेदखली की नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा प्रशासन को अतिक्रमण हटाना पड़ा तो उसका खर्च भी वसूला जाएगा।बताया जा रहा है कि संबंधित लोग कई वर्षों से खलिहान की भूमि पर कब्जा जमाए हुए हैं। नोटिस जारी होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है और प्रशासन की अगली कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजस्व विभाग द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यदि संबंधित कब्जाधारक निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं अतिक्र...