Kushinagar News: गंदे पानी के बीच आते-जाते रहे वादकारी और फरियादी, नहीं सुधरी जलनिकासी व्यवस्था
कुशीनगर, जुलाई 15 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। जिले में इन दिनों रूक-रूककर हो रही बारिश के बीच जिला मुख्यालय पर जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। कलक्ट्रेट परिसर, जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार तथा मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग के आसपास तीसरे दिन भी जलजमाव बना रहा। हालात ऐसे रहे कि वादकारियों, फरियादियों, अधिवक्ताओं, मरीजों और तीमारदारों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
जलभराव की समस्या बुधवार को भी कलक्ट्रेट और न्यायालय परिसर के मुख्य गेट के बाहर जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग कपड़े बचाते हुए पानी पार करते नजर आए, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। न्यायालय पहुंचे वादकारियों का कहना रहा कि बारिश थमने के दो दिन बाद भी जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.