Kushinagar News: गंडक के कहर से 15 गांव टापू में तब्दील, नाव बनी सहारा
कुशीनगर, अक्टूबर 3 -- Kushinagar News: तरयासुजान, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में गंडक नदी के एपी तटबंध के चैनपट्टी के पास कटने के बाद बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। तटबंध टूटने से करीब 15 गांवों की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। चारों तरफ पानी फैल जाने से कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। गांवों का सड़क संपर्क टूटने के बाद ग्रामीणों के लिए नाव ही आवागमन का प्रमुख सहारा बन गई है।
बाढ़ के कारण प्रभावित गांवों की स्थिति बाढ़ के कारण प्रभावित गांवों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सिसवानाहर से अहिरौलीदान को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पानी में डूबकर बाधित हो गया है। इसके अलावा सिसवानाहर-बाघाचौर, सिसवानाहर से बिरवट कोन्हवलिया और गौराहा बाजार से चैनपट्टी जाने वाले मार्ग पर भी पानी भर गया है। कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.