Kushinagar News: खोए बच्चे को पर्यटन पुलिस ने परिजनों को सौंपा
कुशीनगर, अगस्त 2 -- Kushinagar News: कसया, हिन्दुस्तान संवाद।बुद्ध स्थली कुशीनगर घूमने आए एक खोए हुए पांच वर्षीय बालक को कुशीनगर पर्यटन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन घंटे में खोज निकाला और परिजनों को सौंप दिया। बालक को पाकर परिजनों के आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने पर्यटन पुलिस को धन्यवाद दिया।कसया नगर स्थित गोलाबाजार निवासी वसीम का पांच वर्षीय पुत्र आसिम परिवार के साथ कुशीनगर मेला घूमने आया था और कहीं गायब हो गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसके चाचा यासिर पुत्र शहाबुद्दीन निवासी किशुनदास पट्टी, थाना तुर्कपट्टी ने थानाध्यक्ष पर्यटन को तीन बजे शाम को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को खोज निकाला और छह बजे के करीब शाम को उसके परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Orai News: लापता 9 वर्षीय बच्ची बस स्टैंड से सकुशल बरामद ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.