Kushinagar News: खेतों की सेहत बचाने के लिए किसानों को किया जागरूक
कुशीनगर, नवम्बर 29 -- Kushinagar News: कुशीनगर। मिट्टी की सेहत बचाने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेत बचाओ अभियान के तहत फाजिलनगर ब्लॉक के सोहंग गांव स्थित पंचायत भवन पर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य, फसल प्रबंधन और आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। कैंप में सहायक विकास अधिकारी कृषि संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेतों की सेहत के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से खेतों की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है और मिट्टी में मौजूद सूक्ष्मजीव निष्क्रिय हो जाते हैं। इससे मिट्टी की गुणवत्ता खराब होने के साथ ही फसलों की पैदावार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इसलिए किसानों को पराली जलाने से बचना चाहिए। ब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.