कुशीनगर, अक्टूबर 17 -- Kushinagar News: कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के दो युवकों का चयन यूपी पुलिस में होने से गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। खड्डा क्षेत्र के ग्राम बरवारतनपुर के बनवारी छपरा निवासी सुरेश शर्मा सैलून की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गरीब होने के बाद भी वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ संस्कार दिया। अच्छी शिक्षा के बदौलत उनके छोटे पुत्र अखिलेश शर्मा का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस के तौर पर हुआ है।इसी तरह क्षेत्र के सिसवा गोपाल निवासी किसान अंगेश चौधरी के पुत्र गौतम चौधरी का भी चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है। इन दोनों युवकों ने कड़ी मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की है। इनके चयन पर समाजसेवी अमरनाथ द्विवेदी, पवन राव, आशीष मिश्रा, सुग्रीव शर्मा, रघुनाथ सिंह, श्रीकांत राव, प्रशासक आनन्द कुमार, विकाऊ चौहान, ज...