कुशीनगर, सितम्बर 30 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा क्षेत्र के सालिकपुर चौकी स्थित बाढ़ चौकी पर मंगलवार को महदेवा और सालिकपुर गांव के करीब 500 बाढ़ पीड़ितों में तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। विधायक विवेकानंद पांडेय की मौजूदगी में राहत किट मिलने के बाद बाढ़ पीड़ितों के चेहरों पर राहत नजर आई। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: बाढ़ में घिरे गांवों में पशुओं के चारे का संकटबाढ़ का प्रभाव खड्डा रेता क्षेत्र के महदेवा, सालिकपुर, शिवपुर, नारायनपुर, हरिहरपुर और मरिचहवा समेत दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया था। तीन दिनों तक ग्रामीणों को बाढ़ के कारण तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना के बाद सांसद विजय कुमार दुबे, डीएम संजय चौहान, विधायक विवेकानंद पांडेय, एसडीएम डॉ. संतराज सिंह और ...