कुशीनगर, जुलाई 14 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के देवतहा बाली व खजुरी को जोड़ने वाली संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों में दुर्घटना को लेकर आशंका बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते चार दिन पहले अज्ञात वाहन के ठोकर से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी। यह संपर्क मार्ग कई गांवों से जुड़ा हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों राहगीर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराने की मांग किया। इस संबंध पीडब्ल्यूडी के जेई संदीप कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं था, मरम्मत कर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: ठाकुरगंज-मुरालीगच्छ मुख्य मार्ग पर पुल-पुलियों की जर्जर स्थिति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...