कुशीनगर, सितम्बर 5 -- Kushinagar News: कुशीनगर जिला स्थित पडरौना कोतवाली परिसर में शनिवार की दोपहर कस्बा चौकी इंचार्ज की निजी रिवाल्वर दग जाने से अफरा-तफरी मच गई। गोली फर्श, दीवार व फाटक से टकराते हुए परिसर में मौजूद चौकीदार के पेट में जा धंसी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकीदार को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। एसपी ने इस मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। पडरौना कोतवाली में तैनात कस्बा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र बहादुर सिंह मालखाना के पास अपनी निजी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर कोतवाली परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों व फरियादियों में अफरा-त...