Kushinagar News: कोटा चयन की प्रक्रिया अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
कुशीनगर, अक्टूबर 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर। खड्डा ब्लॉक के बरवा गांव में कोटा चयन की प्रक्रिया अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। पहले 17 अक्तूबर को खुली बैठक के माध्यम से कोटा चयन होना था, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। बीडीओ अनिल कुमार राय ने बताया कि विभागीय कार्यों में व्यस्तता के कारण कोटा चयन की प्रक्रिया फिलहाल टाल दी गई है। नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर अगली तिथि निर्धारित की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार खुली बैठक के माध्यम से कोटा चयन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.