Kushinagar News: केले से उत्पाद बनाना सीखेंगी 300 महिलाएं
कुशीनगर, अक्टूबर 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर। रामकोला स्थित प्रिंस कौशल केंद्र में यूपीकॉन के तत्वावधान में शनिवार को 300 महिलाओं को केले से विभिन्न उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण देने के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उद्योग उपायुक्त प्रवीण कुमार मौर्य और सहायक उपायुक्त आलोक कुमार गुप्ता ने किया। अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण के जरिए महिलाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर महिलाएं रोजगार के नये अवसर भी तलाश सकती हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को केले से विभिन्न उपयोगी और आकर्षक उत्पाद तैयार करने की जानकारी दी जायेगी।इसके साथ ही उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया, गुणवत्ता बनाए रखने और इनके माध्यम से आय अर्जित करने के तरीकों के बारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.