कुशीनगर, अक्टूबर 25 -- Kushinagar News: कसया, हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर में निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निर्माण में गति देकर सभी समस्याओं के निराकरण को लेकर

निर्माण कार्यों की प्रगति पर बैठक डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में कसाडा सभागार में बैठक हुई। इसमें विश्वविद्यालय को ईपीसी मोड के अंतर्गत निर्माण कार्य की प्रगति एवं विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

परिसर विकास और भूमि संबंधी प्रक्रियाओं की समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय परिसर के विकास, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। परिसर की अवस्थिति एवं ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) एवं मानचित्र स्वीक...