कुशीनगर, अक्टूबर 3 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जिले में बच्चों के कुपोषण के खिलाफ चल रही मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। कुपोषण से ठिगनेपन, दुबलेपन और कम वजन की समस्या से जूझ रहे बच्चों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। पांच साल पहले जहां करीब हर तीन में से एक बच्चा उम्र के हिसाब से ठिगनेपन की समस्या से जूझ रहा था, अब यह आंकड़ा करीब हर पांच में से एक बच्चे तक रह गया है। बच्चों में ठिगनेपन का अनुपात 32.2 फीसदी से घटकर 22 फीसदी हो गया है। इसी तरह दुबले बच्चों की संख्या 24.3 से घटकर 14.8 फीसदी और कम वजन वाले बच्चों का आंकड़ा 36.6 से घटकर 24.2 फीसदी रह गया है।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आंकड़े राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस)-5 और (एनएफएचएस)-6 के आंकड़ों की तुलना में जिले में बच्चों के पोषण स्तर म...