कुशीनगर, अगस्त 11 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के गांव चुरावन छपरा में सोमवार की रात नये मकान में अकेले सो रहे 24 वर्षीय युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह युवक का शव घर के सामने गोबरही-हेतिमपुर मार्ग पर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चुरावन छपरा निवासी योगेंद्र मद्धेशिया के छोटे पुत्र मोहित मद्धेशिया के रूप में हुई। परिजनों ने घर में घुसकर हत्या करने और शव को घर से सड़क पर लाकर छोड़ने का आरोप लगाया है। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर गोबरही हेतिमपुर मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। ग्रामीण हत्या की खुलासा की मांग कर रहे हैं। मौके पर की थाने की पुलिस जमी है। सीओ कसया ग्रामीणों को मनाने में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...