कुशीनगर, अगस्त 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेपाल में आई बाढ़ के चलते कुशीनगर में संभावित बाढ को लेकर कुशीनगर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पीएसी के जवानों के साथ मोटरबोट, नॉव, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम को तैनात किया गया है। यह भी पढ़ें- Nepal Bihar Flood LIVE: नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, चंपारण समेत तीन जिलों में NDRF तैनातपुलिस के अलर्ट एसपी केशव कुमार ने बताया कि बड़ी गंडक नदी में संभावित बाढ़ को लेकर पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया है। बड़ी गंडक नदी के सटे चार थानों में शामिल खड्डा, हनुमानंगज, तरयासुजान व सेवरही आदि के पुलिस कर्मियों को अलर्ट किया गया है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले सात गांवों के लोगों को अलर्ट किया गया है। दो प्लाटून पीएसी को लगाया गया है। दो प्लाटून पीएसी की डिमांड की गई है। यह भी पढ़ें- नेपाल में ग्लेशियर फटने...